china statements india proposed panchsheel now tramples Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन की धमकी, सेना हटाए भारत, लगाया पंचशील समझौते के उल्लंघन का आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2017 2:45 PM (IST)
चीन की धमकी, सेना हटाए भारत, लगाया पंचशील समझौते के उल्लंघन का आरोप
इन बयानों से बौखलाए चीनी अखबार की यह कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीनी अखबार ने कहा कि अगर भारत यह सोचता है कि वह डोंगलांग इलाके में सेना का इस्तेमाल कर सकता है और चीन एवं पाकिस्तान के खिलाफ एक साथ युद्ध के लिए तैयार है, तो हमें भारत को यह बताना होगा कि वह चीनी सेना की ताकत को हल्के में ले रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा कि जेटली ठीक कह रहे हैं कि 1962 और 2017 के भारत में काफी अंतर है, लेकिन अगर जंग हुई, तो भारत को ज्यादा नुकसान उठाना होगा। चीन का मानना है कि अगर डोंगलांग इलाके में तनाव खत्म करना है, तो भारतीय सेना को पीछे हटना होगा। वरना चीनी सैनिक कार्रवाई करेंगे। चीन उलटे ही भारतीय सेना पर घुसपैठ का आरोप लगा रहा है। चीनी अखबार की प्रतिक्रिया से एक बात तो साफ है कि चीन भारत के साथ जंग के मूड में है। अखबार ने कहा कि चीन डोकलम इलाके में सडक़ निर्माण कर रहा है, जिसका विरोध करने के लिए भारत भूटान को उकसा रहा है। उसका कहना है कि भारत का मकसद चीन के डोंगलांग इलाके को विवादित क्षेत्र में तब्दील करना है और चीनी निर्माण कार्य को रोकना है। चीनी अखबार ने कहा कि भारत को पहले आइना देखना चाहिए। उसके पास चीनी सैनिकों के घुसपैठ के सबूत नहीं हैं। इसके अलावा चीन के यांग सिलिंग अखबार ने कहा कि भारत भूटान को चीन के खिलाफ विरोध के लिए उकसा रहा है।

ये भी पढ़ें - यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement