भरतपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत के पड़ोसी देश चीन के उत्पादों का जमकर विरोध किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पड़ोसी देश चीन पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है, जो ििकसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के खिलाफ चीन ने बह्मपुत्र नदी का पानी रोक अपना पाकिस्तान प्रेम दिखाया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसके खिलाफ अभियान चलाते हुए भरतपुर के बाजारों में चीन के सामान का विरोध करेंगे।