Childrens presentation in Beat On Dance Studio-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीट ऑन डांस स्टूडियो में बच्चों ने मचाई धूम

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 09:09 AM (IST)
बीट ऑन डांस स्टूडियो में बच्चों ने मचाई धूम
जयपुर। विद्याधर नगर स्थित डांस इंस्टीट्यूट ‘बीट ऑन डांस स्टूडियो’ के फ्लोर पर बच्चों ने धूम मचा दी। बच्चों ने अपने डांसिंग हुनर से परिचित कराया। मौका था ‘उर्वशी’ संस्थान की ओर से आयोजित ‘धूम मचा ले-राइसिंग स्टार’ के ऑडिशन का। उर्वशी की ओर से आयोजित इस डांस ऑडिशन में करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। डांसर्स ने ऑडिशन में एक से बढ़ कर एक डांस फॉर्मेट में प्रस्तुतियां दीं। बीट ऑन डांस स्टूडियो के डायरेक्टर तथा लीड कोरियोग्राफर मनीष मैक्स ने बताया कि स्टूडेंट्स ने सालसा, वेस्टर्न, कंटेम्पररी तथा ट्रेडिशनल से जजेस का दिल जीता। इस ऑडिशन को कोलकाता की कोरियोग्राफर सुलक्षणा दास व जीतू रॉय ने जज किया। ऑडिशन राउंड के बाद इन बच्चों ने एक विशेष वर्कशॉप में हिस्सा लिया। सुलक्षणा राय के अनुसार फिल्टर राउंड में चुने गए रैंक होल्डर्स में से श्रेष्ठ डांसरों को फिनाले जीतने का मौका मिलेगा। 30 दिसंबर 2017 को कोलकाता के कलामंदिर में आयोजित होने वाले फिनाले के विजयी को ‘मिनी पैन इंडिया क्राउन’ से नवाजा जाएगा। ‘धूम मचा ले-राइजिंग स्टार’ के अगले ऑडिशन सीकर, चूरू, लक्ष्मणगढ़ आदि स्थानों पर अगस्त में होंगे। राजस्थान से चयनित प्रतियोगियों के रहने-ठहरने तथा यातायात (एयर टिकट) आदि का खर्च उर्वशी संस्थान वहन करेगी। यह प्रतियोगिता चार राज्यों राजस्थान, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में हो रही है।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement