कन्नौज। जनपद कन्नौज में प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुर भगवान में कार्यरत प्रधानाध्यापिका से दबंगो ने मारपीट कर हाथ तोड़ डाला। रिपोर्ट दर्ज करवाने पर विद्यालय में घुस कर महिला समेत दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। प्रधानाध्यापिका अनीता तिवारी शुक्रवार को विद्यालय में पढ़ा रही थी। तभी विद्यालय के निकट रहने वाली सुषमा कुशवाह ने अपने पुत्र व अन्य परिजनों के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता तिवारी से वाद विवाद किया।
आरोप लगाया कि उनके विद्यालय के बच्चे उनके मकान में कूड़ा फेंकते है। शिक्षिका ने जब विवाद का विरोध किया तो दबंगो ने महिला के साथ जमकर मारपीट की और उसका हाथ तोड़ दिया। पुलिसिया कार्रवाई में लापरवाही के चलते पीडि़ता ने शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष सौरभ यादव समेत कई शिक्षकों ने डीएम को कार्रवाई करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा है।