Children preparing for competitive exams will benefit from e-library: DGP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई-लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चो को मिलेगा लाभः डीजीपी

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मई 2024 10:36 PM (IST)
ई-लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चो को मिलेगा लाभः डीजीपी
कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया भी उपस्थित रहे। इस मौके पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत के साथ कपूर का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ई लाइब्रेरी वर्तमान समय की मांग है। यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली पाठ्य सामग्री से विद्यार्थियों को सीखने तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस विभाग ने इस पहल के माध्यम से बच्चों को अध्यापन के लिए अनुकूल वातावरण देने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा हर जिला में एक ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। यहां पर विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक फर्नीचर, डिजिटल प्लेटफार्म के लिए 20 कम्प्यूटर, 10 किंडल और स्मार्ट बोर्ड के साथ साईबर युग में ई-बुक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पुस्तकालय में विदेशी भाषा लर्निंग केन्द्र स्थापित किया गया है। स्पेनिश, फ्रैंच, जैपनिज एवं अंग्रेजी भाषा के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए लर्निंग केन्द्र में आनलाईन माध्यम से विशेष रूप से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
वर्ल्ड रीडर आर्गनाईजेशन के सौजन्य से विश्व क्लासिक साहित्य एवं अन्य विषयों के 25000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां पर 100 लोगों के लिए बैठ कर पढने के लिए वातानुकूलित कक्ष एक ऐसे केन्द्र के रूप में स्थापित किया गया है। यहां पर विविध विषयों की आनलाईन सैंकडों किताबें विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए उपलब्ध हैं।
यहां पर 5000 से अधिक हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा की किताबें जिसमें बाल साहित्य, सामान्य ज्ञान, इतिहास विज्ञान के साथ साथ विशेष रूप से प्रतियोगी परिक्षाओं को ध्यान में रखते हुए महत्तवपूर्ण किताबों का संग्रह एकत्रित किया गया है। पुस्कालय वर्गीकरण के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए कम्प्यूटर कैडलॉकिंग किया जा रहा है। पुस्तकालय का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल शिवास कविराज, उपायुक्त कुरुक्षेत्र शांतनू शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अशोक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक औम प्रकाश, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल मोनिका भाटिया, स्कूल स्टाफ सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement