Children are aware for basic rights through short drama and speech in Bharatiya Vidya Bhavan Vidyashrama School Pratapnagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों ने लघु नाटिका व भाषण के माध्यम से किया मूल अधिकारों के प्रति जागरूक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 12:55 PM (IST)
बच्चों ने लघु नाटिका व भाषण के माध्यम से किया मूल अधिकारों के प्रति जागरूक
जयपुर। भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम प्रतापनगर जयपुर में 69वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन डॉ. वी.एस. सिसोदिया द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। डॉ. सिसोदिया ने अपने संक्षिप्त भाषण में राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्यों को पुनः याद दिलाया । कार्यक्रम में विशेष अतिथि ‘इण्डो-नेपाल स्टूडेंट-टीचर एक्सचेन्ज प्रोग्राम’ के तहत आए ‘रिलायन्स पब्लिक स्कूल’ काठमाण्डू नेपाल के प्राचार्य बसन्त लाल लमीछने, शिक्षक सुषमा तमांग तथा 8 विद्यार्थी थे। प्राचार्या महोदय प्रियदर्शिनी कच्छवाहा ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के अगले चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें सुरीले स्वर में ‘जन्म हो दोबारा’ तो भारतीय बनने की भावना व्यक्त की। प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने अनोखे देश भारत के साथ-साथ नेपाली संस्कृति को सुंदर नृत्य के जरिये प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रदेशों के परिधान पहने बालवाड़ी के बालक भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों का परिचय दे रहे थे। लघु नाटिका व भाषण के माध्यम से संविधान में वर्णित मूल अधिकार तथा कर्त्तव्यों के निर्वहन हेतु जागरूक किया गया। दर्शकों ने तालियों से सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के हैड ब्वॉय ऋषि माथुर ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा नेपाल व भारत दोनों देशों के राष्ट्रगान के पश्चात् मिठाई वितरित की गई।
आगे स्लाइड्स में देखें ...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/11
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement