khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 6:13 PM (IST)
मामला गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। यहाँ की 12 वर्षीय किशोरी के साथ बगल के गांव के एक अधेड़ व्यक्ति ने काकर खिलाने के बहाने से खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। वारदात के बाद से ही वह घर छोड़कर फरार हो गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।छठवीं की क्षेत्रा के पिता मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। चिलुआताल थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव का रहने वाला देवानंद निषाद (35) भी उनके लिए काम करता है। उस समय पीड़िता दरवाजे पर बैठकर पढ़ रही थी। बच्ची को देखकर देवानंद के सिर पर शैतान सवार हो गया। ककड़ी देने के बहाने उसे साथ लेकर खेत की तरफ गया और सून-सान स्थान पर ले जाकर उसकी आबरू लूट ली।दुष्कर्मी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और अपनी आपबीती मां को बताई। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी होने पर मां ने सौ नंबर पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी ।मौके पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ल और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों के निर्देश पर उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज हो गया है लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।