Child labor eradication campaign running only in files-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

250 ईंट भट्टों पर मजदूरी कर रहे बाल मजदूर, फाइलों में चल रहा बाल श्रम उन्मूलन अभियान

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 4:28 PM (IST)
250 ईंट भट्टों पर मजदूरी कर रहे बाल मजदूर, फाइलों में चल रहा बाल श्रम उन्मूलन अभियान
संभल जनपद में बाल श्रमिक उन्मूलन अभियान , सिर्फ श्रम विभाग की फाइलों में ही चल रहा है I जबकी प्रदेश सरकार ने बाल मजदूरी पर अंकुश लगाए जाने के लिए श्रम विभाग को बाल श्रम उन्मूलन अभियान ,सख्ती से चला कर बाल मजदूरों के पुनर्वास और स्कूली शिक्षा दिलाए जाने के सख्त निर्देश दे रखे हैं लेकिन संभल में श्रम विभाग के अफसर ,बाल श्रम उन्मूलन अभियान ,सिर्फ फाइलों में चला कर सरकार के निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैंI श्रम विभाग के अफसरों की लापरवाही का नतीजा यह है की संभल के 250 से अधिक ईंट भट्टों पर भट्टा मालिक बच्चों को महज 50 रूपए मजदूरी थमा कर मजदूरी करा रहे हैं I संभल जनपद के किसी भी ईंट भट्टे पर स्कूली यूनीफ़ार्म पहने दर्जनों बच्चों को मजदूरी करते देखा जा सकता है लेकिन हैरानी की बात यह है कि श्रम विभाग के अफसरों को ईंट भट्टों पर बच्चों से मजदूरी कराए जाने की कोई जानकारी नहीं हैI
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement