Chikungunya and check free of scrub typhus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिकनगुनिया व स्क्रब टाईफस की जांचे नि:शुल्क

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 8:16 PM (IST)
चिकनगुनिया व स्क्रब टाईफस की जांचे नि:शुल्क
जयपुर। प्रदेश में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों के साथ ही समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानों में बीमारियों की नि:शुल्क जांच की व्यवस्था के साथ नि:शुल्क दवाइयांं की आपूर्ति की जा रही है। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से चिकनगुनिया व स्क्रब टाईफस की जांच भी नि:शुल्क कर दी गयी है। चिकनगुनिया की जाचं के लिए 250 एवं स्क्रब टाईफस की जांच के लिए 350 रुपये का शुल्क निर्धारित था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश में मलेरिया, डेंगू व स्क्रब टाईफस सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपचार के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से किसी भी प्रकार का बुखार आने पर तत्काल निकटवर्ती चिकित्सा केन्द्र में जाकर जांच एवं उपचार करवाने का आग्रह किया है। बैठक में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. बी.आर.मीणा एवं अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण स्वास्थ्य डॉ. सुनिल सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement