Chief Whip of state Kalulal Gurjars car damaged, two people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचेतक गुर्जर की कार क्षतिग्रस्त, दो लोग चोटिल

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 10:27 AM (IST)
मुख्य सचेतक गुर्जर की कार क्षतिग्रस्त, दो लोग चोटिल
भीलवाड़ा। राज्य सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर शुक्रवार शाम एक सडक़ हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि दुर्घटना में उनकी सरकारी कार क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्रियों को मिले नए वाहन के तहत उन्हें हाल ही नई इनोवा कार मिली थी। वे इसे लेकर पहली बार जिले के करेड़ा व माण्डल क्षेत्र के दौरे पर गए थे और शुक्रवार शाम को भीलवाड़ा लौट रहे थे। इस दौरान माण्डल क्षेत्र में भगवानपुरा रोड स्थित मामा देव चौराहे पर स्पीड ब्रेकर आने पर चालक ने कार की गति कम की। कार स्पीड ब्रेकर से पूरी तरह से निकल ही नहीं पाई कि पीछे से तेज गति से आई वैन ने उसे टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरी तरफ वैन में सवार दो लोगों को भी मामूली चोंट आई। इनमें से एक को भीलवाड़ा रेफर किया गया है। गुर्जर ने बताया कि उन्हें कोई चोटें नहीं आई। कार में उनके साथ मांडल प्रधान आशा बैरवा भी बैठी थीं।

[@ ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement