Chief Minister visited Bhutan from August 24-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री का 24 अगस्त से भूटान दौरा

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अगस्त 2016 1:25 PM (IST)
मुख्यमंत्री का 24 अगस्त से भूटान दौरा
जयपुर । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 24 अगस्त से चार दिवसीय भूटान दौरे पर जाएंगी। मुख्यमंत्री का भूटान दौरा 24 से 28 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान सीएम राजे भूटान की राजधानी थिम्पू में हो रहे माउंटेन इको लिटरेरी फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। सीएम राजे के साथ अफसरों का दल भी जाएगा। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दो अफसरों को मुख्यमंत्री के साथ विदेश दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है। पर्यटन विभाग की सचिव रोली सिंह और मुख्यमंत्री के ओएसडी अरिजीत बैनर्जी को कार्मिक विभाग ने सीएम के साथ विदेश दौरे पर जाने की मंजूरी दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement