Advertisement
कोविड को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय रणनीति अपना रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री
-70-1620308338-477525-khaskhabar.jpeg)
प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री ने गहन निगरानी इकाइयों और ऑक्सीजन से सुसज्जित बेड की उपलब्धता के अलावा, तैयारियों की निगरानी करने और ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रत्येक जिले के प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा है, अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की उपलब्धता की नियमित ऑडिटिंग की जानी चाहिए, ताकि भविष्य और वर्तमान की मांग और आपूर्ति के बारे में रणनीति पहले से बनाई जा सके। हर अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति और मांग की निगरानी के लिए जल्द से जल्द एक जिला स्तरीय टीम गठित होनी चाहिए।
उन्होंने उपायुक्त से ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति की निगरानी करने और जल्द से जल्द ऑक्सीजन टैंकरों की आवक या अनलोडिंग सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक तेजी से एंटीजन टेस्ट कराने और स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित करने पर जोर दिया जाना चाहिए।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य का ऑक्सीजन कोटा 257 मीट्रिक टन (एमटी) है और केंद्र सरकार से इस कोटे को बढ़ाकर 300 एमटी करने का अनुरोध किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों को निर्देश जारी किए कि वे भर्ती मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीजों और छुट्टी दे चुके रोगियों के बारे में दैनिक अपडेट दें।
ग्रामीण क्षेत्रों में मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक गांव में विशेष स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


