Chief Minister Manohar Lal will hold public dialogue in Karnal today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल में करेंगे जन संवाद

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2023 10:57 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज करनाल में करेंगे जन संवाद
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार 5 नवंबर को करनाल जिले के दौरे पर रहेंगे। विभिन्न वार्डों में मुख्यमंत्री लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। मौके पर ही उनका समाधान करेंगे। इसके अलावा भी मुख्यमंत्री के करनाल में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। आज प्रातः 10 बजे जिला करनाल में वार्ड नंबर–10 में मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम होगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे गांव रतनगढ़, 3 बजे वार्ड नंबर–20 और सायं 5 बजे वार्ड नंबर-19 में जन संवाद कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री द्वारा जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी तथा नागरिकों की समस्याएं करीब से जानने हेतु शुरू जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि राज्य सरकार के लिए नागरिकों की समस्याओं व मांगों का समाधान सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता है। जन संवाद कार्यक्रम एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है, इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी भी इन जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित होते हैं और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शिकायतों का समाधान करते हैं। सरकार आपके द्वार की परिकल्पना पर आधारित 2 अप्रैल से शुरू किए गए मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम लोगों में आशा की एक किरण बन रहे हैं।
इन कार्यक्रमों में नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित हो रहा है तो वहीं वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र बुजुर्गों को मौके पर ही पेंशन बनने का तोहफा भी मिल रहा है। इन जन संवाद कार्यक्रमों की जनता के बीच एक विशेष पहचान बनती जा रही है।
सभी 6000 गांवों को कवर करने का लक्ष्यः
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विज़न के अनुरूप प्रदेश में चल रहे जन संवाद कार्यक्रम के तहत सभी 6000 गांवों को कवर करने का लक्ष्य है। अभी तक लगभग 1000 गांवों में जन संवाद के कार्यक्रम हो चुके हैं। शेष 5000 गांवों में भी योजना के अनुसार ये कार्यक्रम किए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement