Advertisement
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीण संवर्धन जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत 56.36 करोड़ रुपये की 10 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी

इसके अलावा 2.67 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जिला व तहसील महेंद्रगढ़ के गांव नांगल सिरोही में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और पाइप लाइन से जोड़ना, 2.33 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पलवल के ब्लॉक होडल के गाँव बामनीखेड़ा में जल आपूर्ति योजना में सुधार और पाइप लाइन को बिछाना, एफएचटीसी, 2 ट्यूबवेल को लगाना और 2 अंडरग्राउंड टैंक का निर्माण करना शामिल है। इसके अलावा ,9.86 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जिला रेवाड़ी के गांव खरकरा में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, ट्यूबवेल की ड्रिलिंग और बैलेंस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम और 3.08 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जिला रेवाड़ी के गांव खरकड़ा में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, ट्यूबवेल की ड्रिलिंग और बैलेंस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम शामिल है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


