इस फैडरेशन में 9000 से अधिक सदस्य महिलाएं स्वंय सहायता ग्रुपों के रूप में जुड़ी हैं। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तथा इस क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मेगा गिद्दा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूली की वरिष्ठ छात्राओं ने भी गर्मजोशी के साथ इस गिद्दा कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का हरोली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने खुली जीप में बढेरा से कांगड़ तक शोभायात्रा की अगुवाई की तथा मेले में विभिन्न सरकारी विभागों तथा गैर-सरकारी संगठनों द्वारा प्रदेश तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास को दर्शाती प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर हरोली में निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन तथा हरोली-रामपुर पुल का निरीक्षण भी किया।