Advertisement
मुख्यमंत्री ने किया इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारम्भ

जिला स्तरीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाली बास्केटबॉल खिलाड़ी तथा राजकीय विद्यालय में अध्यनरत पूजा को राज्य मंत्री पवन गोदारा विधायक, चौधरी विनोद कुमार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार ने स्मार्टफोन वितरित किया। पिंकी देवी, पजल बिश्नोई को भी अतिथियों ने स्मार्टफोन वितरित किए ।
जिले में प्रथम चरण में वितरित होंगे 74,772 स्मार्टफोन
जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि जिले के 74 हजार 772 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे । जिसमें भादरा ब्लॉक में 12 हजार 182, हनुमानगढ़ में 16 हजार 205, नोहर में 12 हजार 645, पीलीबंगा में 12 हजार 221, रावतसर में 7 हजार 272, संगरिया में 7 हजार 13, टिब्बी में 7 हजार 234 लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे ।
जनाधार में मोबाइल नंबर करवाए अपडेट
संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाभार्थी जनाधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर अवश्य अपडेट करवा ले तथा जन जनाधार में अपडेट मोबाइल नंबर ही साथ लेकर आए क्योंकि उसी मोबाइल नंबर पर संदेश आएगा, और उसके बाद ही स्मार्टफोन शुरू हो पाएगा ।
40 दिनों तक चलेंगे कैंप
योगेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में जंक्शन स्थित अंबेडकर भवन व टाउन स्थित नगर परिषद सभागार में स्मार्टफोन वितरण के लिए कैंप आयोजित किया जा रहे है। लाभार्थियों को विभाग द्वारा स्मार्टफोन वितरण की दिनांक व समय का संदेश किया गया है। लाभार्थी निर्धारित समय को ही शिविर में आए। शिविर आगामी 40 दिनों तक संचालित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
जिला स्तरीय कार्यक्रम में ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री पवन गोदारा, विधायक चौधरी विनोद कुमार, जिला कलक्टर रूक्मणि रियार, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, सीईओ सुनीता चौधरी, एडीएम कपिल यादव, बीसूका उपाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ , अहिंसा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक तरुण विजय, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र कुमार, बीसूका सदस्य मनोज बड़सीवाला सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


