Chief Minister has given approval – Devnarayan Girls Residential School will start in Andhpura, Karauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी-करौली के अन्धपुरा में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय होगा शुरू

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2023 4:58 PM (IST)
मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी-करौली के अन्धपुरा में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय होगा शुरू
जयपुर। करौली जिले के अन्धपुरा (आननपुरा) में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस विद्यालय के लिए 23 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक कक्षाएं संचालित होंगी, विद्यार्थी कक्षा 11 और 12 में विज्ञान संकाय में पढ़ाई कर सकेंगे। नवीन पदों में प्रधानाचार्य का एक पद, व्याख्याता के 6 पद, वरिष्ठ अध्यापक के दो पद, अध्यापक लेवल-द्वितीय के तीन पद, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-द्वितीय, पुस्तकालाध्यक्ष ग्रेड-तृतीय, कनिष्ठ लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय व लिपिक ग्रेड-द्वितीय के एक-एक पद, प्रयोगशाला सहायक व प्रयोगशाला सेवक के तीन-तीन पद शामिल होंगे। साथ ही, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा चौकीदार के कार्य हेतु रेक्सको से भूतपूर्व सैनिक संविदा, गृह रक्षा स्वयंसेवक या नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक की सेवाएं ली जाएंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement