Chief Minister gives joy to Jig-Jig technology on brick kilns Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईंट-भट्ठाें पर जिग-जैग प्रोद्यौगिकी के इस्तेमाल पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2019 5:43 PM (IST)
ईंट-भट्ठाें पर जिग-जैग प्रोद्यौगिकी के इस्तेमाल पर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक उनकी मांगों को सुनते सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को स्वतंत्र फीडर योजना पर विचार करने को कहा जाएगा। हरियाणा के आठ जिलों के 3500 से अधिक गांवों में बिजली की 24 घण्टे की आपूर्ति की जा रही है। इसी तरह उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के माध्यम से ईंट-भट्ठा उद्योग के रिसर्च एंड डेवल्पमेंट पर काम किया जाएगा। उन्होंने ईंट-भट्ठा संचालकों से इस काम के लिए डीपीआर तैयार कराने में सहयोग मांगा। इस क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए इनोवेशन की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था से संंबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ईंट-भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को अपनी इकाईयों में अच्छी गुणवत्ता वाले शौचालय बनवाने तथा उनके उपयोग के लिए श्रमिकों को प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि हरियाणा खुले में शौच मुक्त राज्य बन चुका है। ईंट-भट्ठा उद्योगों पर काम करने वाले श्रमिक भी शौचालय का इस्तेमाल कर राज्य की उपलब्धि में अपना योगदान कर सकते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के इस सुझाव की मुख्यमंत्री व भट्ठा संचालकों ने प्रशंसा की।
कृषि मंत्री ने कहा कि जिला झज्जर ईंट भट्ठा उद्योग में अग्रणी है और काफी सख्यां में युवाओं को रोजगार मुहैया करवा रहा है। जिला झज्जर का ईंट भट्ठा उद्योग दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में ईंटों की आपूर्ति कर्ता है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके एक आहवान पर जिला झज्जर के ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं व मांगों को पूरे ध्यान से सुना और समझा है। प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से ईंट भट्ठा संचालकों की मांगों पर पूरा विचार करेगी।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement