Chief Minister Anuprati Coaching Scheme: Applications invited for minority candidates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनाः अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित

khaskhabar.com: सोमवार, 03 फ़रवरी 2025 7:00 PM (IST)
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनाः अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय (जैन, सिक्ख, बौद्ध, ईसाई, पारसी, मुस्लिम) के पात्र अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए वर्ष 2024-25 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन प्रक्रिया जारी है। और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजाद खान पठान ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में इच्छुक अभ्यर्थी SSO पोर्टल (https://www.sso.rajasthan.gov.in) पर SJMS SMS APP (CM Anuprati Coaching Icon क्लीक कर) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement