Chief Minister Akhilesh Yadav honored 73 personalities with Yash Bharti award Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मान से 73 हस्तियों को किया सम्मानित

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 8:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मान से
73 हस्तियों को किया सम्मानित
श्री यादव ने कहा कि विशिष्ट हस्तियां अपनी साधना लगातार जारी रख सकें, इस इरादे से राज्य सरकार ने इन्हें मासिक पेंशन देने की योजना लागू की गयी है। इसके तहत यश भारती सम्मान एवं उत्तर प्रदेश के पदम् सम्मान से सम्मानित महानुभाव को प्रतिमाह 50 हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समाजवादी सरकार ने प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिए भी बहुत से काम किए हैं, जिनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो रेल जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। यह सभी योजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का काम करेंगी। इसके अलावा समाजवादी पेंशन योजना जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गयी हैं, जिससे 55 लाख गरीब महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है। छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाॅप का वितरण किया गया है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान... यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

3/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement