Advertisement
मुख्यमंत्री ने शहीद अजीत सिंह सड़क निर्माण के लिए जारी की धनराशि

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रगतिशील नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अतिरिक्त सचिव, सामान्य प्रशासन डॉ. अश्वनी शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में राजपूत समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण प्रदान करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला लकारा, राजकीय उच्च पाठशाला बंदला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सपेरू में अतिरिक्त आवास भवनों का निर्माण, राजपूत संग्रहालय का निर्माण, सामुदायिक भवन और ग्राम पंचायत सपेरू में पुल का निर्माण, मण्डी ज़िला के सुकेती खड्ड से पेयजल योजना, पालमपुर क्षेत्र के विद्युत परियोजना द्वारा लाड़ा के अंतर्गत धनराशि जमा करवाना, पालमपुर वन क्षेत्र के रच्चयारा बस्ती में पार्क का निर्माण, प्रत्येक पंचायत में गौसदनों को खोलना, प्रत्येक ज़िला में मुख्यालय स्तर पर महाराणा प्रताप भवन, लैंड टेनेंसी एक्ट 1972, राजपूत कल्याण बोर्ड की अलग से वेबसाईट, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक की लंगाना पंचायत में शाखा खोलने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
[@ सदन में गूंजा डाकू गब्बर सिंह का डायलॉग]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


