Chief Government Secretary and District Collector inspected the camps-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रमुख शासन सचिव और जिला कलक्टर ने शिविरों का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 6:52 PM (IST)
प्रमुख शासन सचिव और जिला कलक्टर ने शिविरों का किया निरीक्षण
-योजनाओं की जानी प्रगति, लाभार्थियों से किया संवाद हनुमानगढ़। प्रमुख शासन सचिव, श्रम, फैक्ट्री एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ई.एस.आई.) तथा जिला प्रभारी सचिव विकास सीतारामजी भाले और जिला कलक्टर काना राम ने शुक्रवार को पीलीबंगा के अमरसिंहवाला ग्राम पंचायत तथा रावतसर के दनियासर ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। अधिकारियों से योजनावार लाभान्वितों का फीडबैक लिया। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि विकसित भारत कैंप का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सभी अधिकारी बड़ी लगन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में लगे हुए है। 2047 में 100 वर्ष आजादी के पूरे होने तक अगर हम संकल्प लेते है तो राष्ट्र को निश्चित तौर पर विकसित बना लेंगे। उन्होंने 17 योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे तो अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकता है, मैं इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। उन्होंने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों तक पहुंचने तथा उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए ।
शिविर में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्री रिकॉर्ड वीडियो तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा की फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रमुख सचिव ने उपस्थित आमजन को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई। शिविर में संध्या, तीर्थ कौर, जसप्रीत सिंह, मोहित, कोमल इत्यादि को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को शिविर में ही गैस कनेक्शन के साथ ही गैस सिलेंडर और चूल्हे का वितरण किया गया। स्वामित्व योजना के तहत प्रमाण पत्रों को वितरित किया गया। इसके साथ ही प्रमुख शासन सचिव और कलक्टर ने गोद भराई की रस्म में भी भाग लिया तथा बच्चो को खिलौने बांटे।
महिलाओं, उत्कृष्ठ खिलाड़ियों, कलाकारों को प्रमाण पत्र दिए गए और उपस्थितों को अभिनंदन पत्र भेंट किए गए। आमजन में शिविरों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शिविर में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। कैंप में सीईओ सुनीता चौधरी, एसडीएम संजना जोशी, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, सांख्यिकी उपनिदेशक विनोद गोदारा, एलडीएम राजकुमार, डीएसओ विनोद ढाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, सहायक निदेशक साहबराम गोदारा, श्रम कल्याण अधिकारी अमरचंद लहरी, तहसीलदार, सरपंच और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहें।
दनियासर कैंप में पीएम उज्ज्वला योजनांतर्गत वितरित किए गैस सिलेंडर
शुक्रवार को पल्लू तहसील की दनियासार ग्राम पंचायत में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा का निरीक्षण करने प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले तथा जिला कलेक्टर कानाराम पहुंचे। इस दौरान शिविर में उन्होंने उपस्थित आमजन को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक जागरूक किया। शिविर में मौके पर ही पीएम उज्जवला योजना अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को गैस कनेक्शन के साथ ही गैस सिलेंडर का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ एडीएम कपिल कुमार यादव, रावतसर एसडीएम रवि कुमार, तहसीलदार पायल अग्रवाल, डीएसओ विनोद कुमार के साथ ही दनियासर सरपंच, स्थानीय नागरिक और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement