Advertisement
छत्तीसगढ़: महासमुंद में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने पुष्टि की कि हादसे में दो महिला की मौत हुई है, जबकि दो महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। उन्हें बागबाहरा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
इससे पहले, शुक्रवार को कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। यह घटना कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में हुई। बताया गया कि स्कॉर्पियो में चालक समेत दो युवक सवार थे। तेज गति में गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे घायल व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे अस्पताल के लिए भेजा दिया। मृतक की पहचान रुपेश पटेल, निवासी चाकाबुड़ा के रूप में हुई। वहीं, घायल युवक की पहचान आर्यन गौड़, निवासी ग्राम बुंदेली के रूप में हुई। दोनों युवकों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


