Chennai Customs seizes Rs.70 lakh worth of mobile phones-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेन्नई कस्टम्स ने 70 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन जब्त किए

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 09:36 AM (IST)
चेन्नई कस्टम्स ने 70 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन जब्त किए
चेन्नई। चेन्नई कस्टम्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने मेडिकल सामान के नाम पर तस्करी कर भारत लाए गए 70 लाख कीमत के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। चेन्नई कस्टम्स ने कहा कि उसे विशेष इंटेलीजेंस इनपुट्स मिले थे और इसी आधार पर उसके अधिकारियों ने केएन95 मास्क एवं अन्य सामानों के एक कन्साइनमेंट पर नजर रखा। चेन्नई कस्टम्स ने कहा कि परीक्षण पर पता चला कि र्काटन में 40 सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 5जी मोबाइल फोन हैं, जिनकी कीमत 70 लाख रुपये के करीब है। इन सामानों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement