Chautala demand for terminate the vij and reagister case against him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौटाला की मांग विज को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा हो दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 1:38 PM (IST)
चौटाला की मांग विज को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा हो दर्ज
कैथल। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। मुख्यमंत्री तुरंत विज को बर्खास्त कर उनके खिलाफ राष्ट्रदोह का मामला दर्ज करवाएं। वहीं पंजाब कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा कि यह केवल रणदीप सुरजेवाला की सोच नहीं है, बल्कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी ठान चुका है कि एसवाइएल का पानी हरियाणा को नहीं दिया जाएगा। चौटाला ने कहा कि सुरजेवाला को यदि हरियाणा के हितों से कोई सरोकार नहीं है तो वह पंजाब से राजनीति शुरू करें। इनेलो के प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर हरियाणा के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। इनेलो ने इसे जलयुद्ध का नाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा व कांग्रेस इस मामले को लेकर दोहरी नीति अपना रही है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, वहीं पंजाब में अकाली भाजपा गठबंधन सरकार है, लेकिन भाजपा के सभी नेता अलग-अलग सुर अलाप रहे हैं।

[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement