Charging the merchant bag,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारी का बैग छीना, नहीं देने पर मारी गोली

khaskhabar.com: रविवार, 26 मई 2019 12:02 PM (IST)
व्यापारी का बैग छीना, नहीं देने पर मारी गोली
जयपुर । राजधानी के बजाज नगर थाना इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीडी सिगरेट का होलसेल का काम करने वाले व्यापारी से बैग छीनने का प्रयास किया। नहीं देने पर बदमाशों ने उस पर दो फायर कर दिए। एक गोली कंधे में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रताप नगर, बरकत नगर निवासी सतीश बंसल का शुभ लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बीडी सिगरेट का होलसेल का काम है। सतीश शनिवार रात करीब सवा दस बजे रात दस बजे घर के बाहर बाइक ठीक कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश आए और उसके हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। जब उसने बैग देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने उस पर पिस्टल से दो फायर कर दिए। कंधे पर गोली लगने से सतीश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वारदात के बाद बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि बाइक बिना नम्बरों की है। माना जा रहा है बदमाशों ने चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement