Advertisement
रिश्वत मामले में कनिष्ठ अभियंता लवीश कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

पाइप खरीद का बिल पास करने के एवज में कनिष्ठ अभियंता लवीश कुमार ने 1.25 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
रेड और गिरफ्तारी
17 जनवरी 2025 को एसीबी हिसार ने लवीश कुमार के खिलाफ रेड की, लेकिन उसे भनक लग गई और वह मौके से फरार हो गया।
बाद में एसीबी टीम ने उसे बरवाला रोड, सिरसा से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 01/2025, धारा 7 पीसी एक्ट, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी जेल में बंद है।
चार्जशीट दाखिल
जांच पूरी होने के बाद 11 मार्च 2025 को एसीबी हिसार ने लवीश कुमार के खिलाफ सिरसा की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
एसीबी की सख्ती
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए एसीबी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी रिश्वतखोरी की शिकायत निसंकोच ब्यूरो को दें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


