नई दिल्ली। उत्तरखंड की चारधाम यात्रा पर मौसम फिर अपना कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। बारिश से चार धाम की यात्रा पर असर पड़ सकता है और यह बाधित हो सकती है। आपको बता दें कि शनिवार को उत्तराखंड में तीन जगहों पर बादल फटने से इस प्रसिद्ध तीर्थयात्रा पर संकट के बादल मंडराने लगे है। उत्तराखंड में अगले 36 घंटे तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। नैनीताल, अल्मोड़ा और देहरादून में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। केदारनाथ में चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सेफ जोन में रोका गया है।