Char dham yatra ban due bad weather in Uttarakhanad -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा बाधित

khaskhabar.com: सोमवार, 04 जुलाई 2016 12:55 PM (IST)
खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा बाधित
देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम की वार्षिक तीर्थयात्रा सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बाधित रही। भूस्खलन की वजह से तीर्थस्थल जाने वाले कई मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहे। क्षेत्र में बारिश घटी है। सडक़ों से मलबे हटाने का काम जारी है। कई स्थानों पर वाहनों की सामान्य आवाजाही बहाल किया जाना अभी बाकी है। बद्रीनाथ राजमार्ग पर नंदप्रयाग-चमोली सडक़ को साफ करना बाकी है। बद्रीनाथ और रुद्रप्रयाग के बीच रविवार शाम को कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से ले जाया गया। इस स्थान पर पिछले सप्ताह भारी बारिश के बाद बड़ी संख्या में चट्टानें गिरी थीं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement