Changes in water supply system for maintenance reasons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रख रखाव के दृष्टिगत जलापूर्ति व्यवस्था में परिवर्तन

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2023 4:10 PM (IST)
रख रखाव के दृष्टिगत जलापूर्ति व्यवस्था में परिवर्तन
जोधपुर। शहर के फिल्टर प्लांट, पम्पहाउस, पाईपलाईनों के अतिआवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 28 नवम्बर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी। अधीक्षण अभियंता जन स्वा. अभि.विभाग, नगर वृत जगदीशचन्द्र व्यास ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 28 नवम्बर को होने वाली जलापूर्ति 29 नवम्बर को तथा 29 नवम्बर को होने वाली जलापूर्ति 30 नवम्बर को की जाएगी। इसी प्रकार झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वतीनगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रो में 28 नवम्बर को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 29 नवम्बर को की जाने वाली जलापूर्ति 30 नवम्बर को एवं 30 नवम्बर को की जाने वाली जलापूर्ति 1 दिसम्बर को होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement