change old notes and for new notes people descended banks from morning Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैसों केलिए लोगों का बैंकों पर डेरा,भारी भीड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 6:26 PM (IST)
पैसों केलिए लोगों का बैंकों पर डेरा,भारी भीड़
पूरी मुंबई और पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर में हजारों लोग बैंकों और डाकघरों के खुलने के पहले ही अपने पहचान पत्र और अन्य कागजात के साथ लाइन में लग गए। कई लोगों ने पहले से ही विशेष निकासी पर्ची भर ली थी और पहचान के कागजात से जोड़ रखा था जबकि अन्य फोटो कॉपी कराने के लिए व्याकुल होकर भागते दिखे। फोटो कापी कराने की दुकान पर उन्हें और लंबी लाइन का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में निजी और सरकारी क्षेत्र के अधिकांश बैंकों में ग्राहक ठसाठस भरे दिखे। कुछ स्थानों पर एयर कंडीशनर लोड नहीं सह सके। इस वजह से उन्हें या तो बंद कर दिया गया है या वे खराब हो गए हैं।
कई बैंक एक समय में पांच-पांच या दस-दस के समूह में लोगों को बैंक के अंदर आने दे रहे हैं।ऐसी ही भीड़ एटीएम पर भी देखी जा रही है।कुछ लोग जो किसी तरह 500 और 2000 रुपये के नए नोट निकालने में सफल हो जा रहे हैं, वे नए नोटों के साथ गर्व से सेल्फी ले रहे हैं और विभिन्न सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
असली समस्या बाहर आ रही है क्योंकि बाजार में 100 रुपये और 50 रुपये के नोटों के नहीं रहने से उन्हें 500 व 2000 के नए नोट भुनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
वे ग्राहक जिनके पास कार्ड हैं, वे उन दुकानों में जा रहे हैं जहां डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड स्वीकार किए जा रहे हैं। लेकिन, अन्य सभी जो रोज नकदी में कारोबार करते हैं, जिसमें टैक्सी भी शामिल हैं, उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है।
सभी बैंकों को चार दिनों गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक नोट बदलने आने वाले ग्राहकों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो अगले रविवार 20 नवंबर को भी बैंक खुले रहेंगे।
चंडीगढ़ में स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,आज (गुरुवार) से सभी एसबीआई शाखा में दो घंटे तक अतिरिक्त काम होगा और यह सप्ताहांत में भी खुले रहेंगे, ताकि लोगों को 500 और 1000 रुपये के नोट बदलने में आसानी हो।
आईसीआईसीआई बैंक ने 10 और 11 नवंबर को दो दिन तक देशभर में अपनी शाखाओं में दो घंटे अधिक काम करने की घोषणा की है।
बिहार में राजधानी पटना और अन्य शहरों में भी बैंकों और डाकघरों में लोगों की भीड़ उमड़ी। पटना में बैंकों में कतार में खड़ी महिलाओं ने कहा कि उनके लिए अलग से विशेष व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही है।
मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल व अन्य शहरों में भी ऐसा ही दृश्य रहा। भोपाल के एमपी नगर स्थित बैंक स्ट्रीट का गुरुवार को नजारा ही अलग दिखा। यहां कई बैंकों के कार्यालय हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंचे।
(IANS)
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement