Advertisement
Chandrayaan 2 : इसरो की कड़ी मेहनत पर हमें बेहद गर्व है : अमरिंदर सिंह

उन्होंने ट्वीट किया, "यह कोई असफलता नहीं है, हमारे लक्ष्यों को पाने में यह मात्र अस्थायी रुकावट है। इसरो ने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए उसके हर एक वैज्ञानिक पर हमें गर्व है।"
उन्होंने आगे कहा, "हम आपके साथ हैं और भविष्य में सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।"
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास रचा है। निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने बेहद शानदार काम किया है। जय हिंद।"
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने ट्वीट में कहा, "हम आपको साथ हैं इसरो। आप पर गर्व है कि आपने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का साहस किया है, जहां किसी और ने कभी प्रयास तक नहीं किया।"
इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों के 'प्रयास और कड़ी मेहनत' पर उन्हें गर्व है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


