Advertisement
चंडीगढ़ में दो दिन में 191 मिमी बारिश, जलभराव और सड़क धंसने से बिगड़े हालात

सेक्टर 43 में भारी ट्रक फंसा, सेक्टर 38 में पेड़ गिरा
सेक्टर 43 के रेजिडेंशियल इलाके में करीब 35 टन माल लदा 18 टायरों वाला भारी ट्रक भी बारिश के चलते धंसी सड़क का शिकार बन गया। ट्रक का टायर सड़क में धंस गया, लेकिन समय रहते ट्रक को साइड कर लिया गया जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका।
इसी तरह, सेक्टर 38 में एक बड़ा पेड़ बारिश के कारण सड़क पर गिर गया। सौभाग्य से उस समय सड़क पर कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई।
कई घरों में घुसा पानी, लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
शहर के कई सेक्टरों में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। कुछ रिहायशी इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस आया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर निगम और प्रशासनिक अमले की ओर से लगातार जल निकासी और सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
27 साल बाद इतनी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, यह जून महीने की दूसरी सबसे भारी बारिश है। इससे पहले 30 जून 1988 को 196.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, वर्ष 2013 में 14 जून को 92.4 मिमी वर्षा हुई थी। इस बार की बारिश ने पुराने रिकॉर्डों की बराबरी कर ली है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था।
मौसम विज्ञान केंद्र ने चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 2 जुलाई के बाद ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश की ओर शिफ्ट होगी, जिससे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं, लेकिन मध्य भारत में वर्षा तेज हो सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


