chandigarh news : Punjab CM seen water management in Israel, demands technical cooperation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब सीएम ने इजराइल में देखा जल प्रबंधन, मांगा तकनीकी सहयोग

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 11:49 PM (IST)
पंजाब सीएम ने इजराइल में देखा जल प्रबंधन, मांगा तकनीकी सहयोग
जेरूसलम/हायफा/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन के साथ मीटिंग के दौरान द्विपक्षीय हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने जल प्रबंधन, कृषि और मातृभूमि सुरक्षा प्रौद्यौगिकी जैसे मुख्य क्षेत्रों में इजराइल के तकनीकी सहयोग और समर्थन की आकांक्षा की। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह जेरूसलम में राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से उनके निवास स्थान पर मिले और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक तौर पर नजदीकी संबंधों को आगे और मजबूत बनाने संबंधी विचार विमर्श किया। इस दौरान पंजाब के जल प्रबंधन और सुरक्षा जैसे गंभीर क्षेत्रों में इजराइल के ज्ञान और महारथ का प्रयोग संबंधी विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। राष्ट्रपति ने रेगिस्तान वाले इजराइल को कृषि वाले देश में बदलने के लिए पानी प्रबंधन के बुद्धिमत्ता भरे तजुर्बों को साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंजाब में भूजल के स्तर के लगातार नीचे जाने को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत बारे अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने पानी के बढ़िया प्रबंधन और संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। राष्ट्रपति ने यह बात मानी कि भारत में पानी की समस्या बढ़ रही है। यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके साथ विचार-विमर्श के दौरान उठाया था। उन्होंने पानी को पीने योग्य बनाने के लिए पानी का खारापन निकालने का सुझाव दिया, जिस तरह इजराइल में किया जा रहा है। इजराइल ने ऐसा अलग-अलग नवीनतम प्रौद्यौगिकी के साथ किया है।
पंजाब से ईर्ष्या रखने वाले पड़ोसी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने मातृभूमि सुरक्षा के क्षेत्र में इजराइल के ज्ञान और प्रौद्यौगिकी को अपनाए जाने की जरूरत पर भी जोर दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि वे इस संबंध में हरसंभव सहायता पंजाब सहित भारत को मुहैया करवाने के लिए उत्सुक हैं।
दोनों नेताओं ने भारतीय सेना द्वारा हायफा की मुक्ति संबंधी शताब्दी समारोह के बारे भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने बाद में हायफा की जंग के शहीदों की याद में बने कॉमनवैल्थ सेमेट्री का भी दौरा किया और पहले विश्व युद्ध के दौरान ओटोमैन साम्राज्य की सेना से इजराइल के शहर हायफा की सुरक्षा करते हुए जानें न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने उनको अपने सैन्य इतिहास की किताबों का एक सैट और हुशियारपुर का बना मोतियों से जड़ा लकड़ी का एक बक्सा भेंट किया। राष्ट्रपति ने अपनी तरफ से कैप्टन अमरिन्दर सिंह को जेरूसलम का एक बक्सा दिया। मुख्यमंत्री के साथ उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल और प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement