chandigarh news : Nomination will be filed for Shahkot till May 10-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहकोट उपचुनाव के लिए 10 मई तक दाखिल होंगे नामांकन

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 मई 2018 12:10 PM (IST)
शाहकोट उपचुनाव के लिए 10 मई तक दाखिल होंगे नामांकन
चंडीगढ़। विधानसभा क्षेत्र शाहकोट के उप-चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन 3 मई को जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखि़ल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो 10 मई तक चलेगी। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि उप-चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन 3 मई को जारी होने के बाद अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखि़ल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट शाहकोट के पास दाखि़ल होंगे। नामांकन पत्र दाखि़ल करने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि 6 मई को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन सरकारी छुट्टी होने के कारण नामांकन दाखि़ल नहीं किए जा सकते। नामाकंनों की जां 11 मई को होगी। 14 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 12 और 13 मई को छुट्टी होने से नामांकन वापस नहीं लिए जा सकेंगे। 28 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और नतीजों का एलान 31 मई को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 2 जून, 2018 तक पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement