chandigarh news : Amritsar BRTS project will start from September 1 : Navjot Singh Sidhu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

1 सितंबर से शुरू होगा अमृतसर का ‌BRTS प्रोजेक्ट : सिद्धू

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 जून 2018 8:20 PM (IST)
1 सितंबर से शुरू होगा अमृतसर का ‌BRTS प्रोजेक्ट : सिद्धू
चंडीगढ़। गुरु की नगरी श्री अमृतसर साहिब में बीआरटीएस प्रोजेक्ट 1 सितंबर को शुरू होगा और इसके लिए सभी अपेक्षित बुनियादी ढांचे और अन्य निर्माण कार्य 31 अगस्त तक मुकम्मल हो जाएंगे। यह बात स्थानीय निकाय मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को यहां पंजाब भवन में इस प्रोजेक्ट संबंधी उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद मीडिया से कही। बैठक में वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल, शिक्षा मंत्री ओ.पी.सोनी, सांसद गुरजीत सिंह औजला, नगर निगम अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह, विधायक सुनील दत्ती, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय ए.वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव वित्त अनिरुद्ध तिवारी, सचिव लोक निर्माण विभाग हुसन लाल, अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह, नगर निगम अमृतसर के कमिश्नर सोनाली गिरी सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे। मीटिंग में वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने यह इच्छा जताई कि स. सिद्धू खुद प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जमीनी हकीकतें जानने के लिए दौरा करें। इसके बाद मीटिंग में मौके पर ही फैसला किया गया कि स. सिद्धू सांसद और संबंधी विधायकों को साथ लेकर 26 जून को श्री अमृतसर साहिब में बीआरटीएस प्रोजेक्ट का दौरा कर जमीनी हकीकतों का मुआयना करेंगे, जिससे यह प्रोजेक्ट तय समय में मुकम्मल हो सके। स्थानीय निकाय मंत्री स. सिद्धू ने कहा कि यह प्रोजेक्ट हर हाल में 1 सितम्बर को शुरू करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरे के अवसर पर भंडारी पुल, बस शेल्टर और बसों के आने-जाने के बीच के समय का (जो किसी भी सूरत में पांच मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए) आदि कार्यों का जायजा लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement