Chandigarh BJP Scheduled Caste Morcha executive declared-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंडीगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 4:08 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अमित खैरवाल ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रदेश प्रवक्ता और मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा ने सबको बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जो जन कल्याणकारी नीतियां अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए बना रही है। उन सब नीतियों को जनता तक पहुंचाना इस टीम का प्रथम कार्य होना चाहिए। इस मौके पर मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement