Chamber-Cloud will create the countrys first farmers farming profitable-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेती को फायदेमंद बनाएगा देश का पहला किसान चैंबर-बादल

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 9:27 PM (IST)
खेती को फायदेमंद बनाएगा देश का पहला किसान चैंबर-बादल
मोहाली । देश के पहले किसान चैंबर का वीरवार को सीएम प्रकाश सिंह बादल ने एयरोसिटी में शुभारंभ किया। यह चैंबर पूरी तरह से सीआईआई और फिक्की की तर्ज पर बनाया गया है जो किसानों के हक के लिए काम करेगा। इससे खेती व सहायक धंधों को फायदे में बदलने में कारगर भूमिका निभाएगा। इस मौके सीएम ने बताया कि उक्त चैंबर २० करोड़ की लागत से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर सरकारी संस्था है जो कि लडख़ड़ा रही खेती आर्थिकता को दोबारा ट्रैक पर लाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र सीआईआई जैसे संस्थानों की तर्ज पर बनाया गया है। ताकि किसानों को फायदा हो सके। चैंबर न सिर्फ सूबे के किसानों के हित्तों की सुरक्षा के लिए नीतियों में अपनी प्रभावी दखलदांजी करेगा। केंंद्रीय स्तर व फसलों के लाहेबंद व कम से कम समर्थन मूल्य की प्राप्ति के लिए अपनी सिफारिश करेगा। खाद, कीटनाशक के भाव निश्चित कराने के लिए अपना पक्ष रखेगा। इस मौके खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह, विधायक एनके शर्मा, महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां, अकाली जत्था शहरी के प्रधान परमजीत सिंह काहलो, यूथ अकाली दल के शहरी प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, स्त्री अकाली दल की प्रधान कुलदीप कौर कंग, जत्थेबंदक सचिव बलजीत सिंह , पार्षद आरपी शर्मा, मेयर समेत तमाम अधिकरी व अफसर हाजिर थे।
ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement