Advertisement
बदलते परिदृश्य में बढ़ती जा रही मीडिया की चुनौतियां : कुमार अजय

वरिष्ठ पत्रकार देवराज लाटा ने कहा कि पत्रकारिता समाज व व्यवस्था का आईना है। जब-जब व्यवस्था में कोई दोष आता है, पत्रकारिता उसे दुरुस्त करने का कार्य करती है। सामाजिक बुराइयों के निवारण में भी पत्रकारिता का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। हम सभी को बेहतरीन और निष्पक्ष पत्रकारिता के उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए।
इंडियन फैडरेशन ऑफ जर्नलिज्म के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने आभार व्यक्त किया और फैडरेशन की गतिविधियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एक होकर लड़ें तथा सुनहरे अतीत को याद करते हुए एक मिशन की तरह पत्रकारिता करें। मीडियाकर्मियों ने इस दौरान पत्रकार सुरक्षा लागू करने की जरूरत जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान शिखर विजय की ओर से प्रकाशित विशेषांक दीपोत्सव का लोकार्पण किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शेखावत, आशीष गौतम, जमील अहमद, कुंज बिहारी बिरमीवाला, किशन उपाध्याय, मनोज शर्मा, नरेश भाटी, ललित चौहान, अख्तर मुगल, शैलेंद्र सोनी, मोहम्मद अली पठान, रामचंद्र गोयल, महेंद्र सोनी ने भी विचार व्यक्त किए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


