कानपुर । कानपुर झांसी ट्रैक पर हुए ट्रेन हादसे का जायजा लेने दोपहर रेलवे सुरक्षा चेयरमैन पहुंचे। पटरी से लेकर क्षतिग्रस्त डिब्बों को देखा। हादसे को देखकर वह रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों को जल्द मलबा हटाने और ट्रैक दुरूस्त करने के निर्देश दिए। रेलवे सुरक्षा चेयरमैन पी.के. आचार्य सोमवार को दिल्ली से चलकर कानपुर देहात स्थित पुखरायां में हुए ट्रेन हादसा स्थल पहुंचे। उन्होंने हादसे की कारणों को जानने के लिए अफसरों के साथ बारीकी से जांच की। अधिकारियों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बोगियों को तेजी से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद हादसे के कारण टूट चुके ट्रैक पर नई पटरियों को बिछाने का कार्य देखा। रेलवे इंजीनियरों से बात कर कानपुर झांसी ट्रैक को जल्द दुरूस्त व ट्रेन गुजारने के लिए तैयार किए जाने को कहा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द ट्रैक चालू हो और यात्रियों को आने-जाने में हो रही असुविधा से बचाने व घायलों को बेहतर इलाज मुहिया कराने की है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले