Advertisement
पर्यावरण कमेटी के चेयरमैन ने किया स्मार्ट एयर प्यूरिफिकेशन टॉवर का किया मुआयना

इस अवसर पर डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड जॉइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष दयाल कृष्ण की अगुआई में कमेटी के सदस्यों लक्ष्मण सिंह, गणेश, मदन चौहान व बिट्टू कुमार आदि ने भी पर्यावरण कमेटी, चण्डीगढ़ के चेयरमैन से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा व मांग की कि इस प्रकार के टॉवर डंपिंग ग्राउंड के आसपास भी स्थापित किए जाने चाहिए ताकि वहां के निवासियों को नरक जैसे माहोल से छुटकारा मिल सके। इस पर सतनाम सिंह संधू ने सहमति जताते हुए इस और ध्यान देने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है की ठीक दो वर्ष पहले सात सितम्बर को पड़ने वाले इंटरनेशनल डे ऑफ़ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज़ के अवसर पर सिटी ब्यूटीफुल चंण्डीगढ़ के सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र ट्रांसपोर्ट चौक पर इस स्मार्ट एयर प्यूरिफिकेशन टॉवर का चण्डीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल व वन अधिकारी देबेन्द्र दलाई ने उद्घाटन किया था। तब से अब तक ये विश्व का अपनी तरह का पहला टॉवर सफलतापूर्वक कार्यरत है व कई अरब घन फुट हवा को साफ़ कर चुका है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


