Advertisement
केंद्र सरकार बिहार के बाढ़ पीड़ितों के साथ, पीएम मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री करेंगे समीक्षा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद चौहान गांधी सेतु होते हुए दोपहर 12:15 बजे 'संवाद', मुख्यमंत्री सचिवालय (पटना) पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों एवं किसानों को दी जाने वाली सहायता को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।
दोपहर डेढ़ बजे पटना से प्रस्थान कर केंद्रीय मंत्री करीब 2.15 बजे मुंगेर के नवाबगढ़ी पहुंचेंगे। यहां वे नवाबगढ़ी स्थित राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और चल रहे राहत कार्यों की गुणवत्ता परखेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से भागलपुर होते हुए नवगछिया के कोजीकरैया बांध का निरीक्षण करेंगे। शाम को वे भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित राहत शिविर में जाकर शरण लिए हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी कुशलक्षेम जानेंगे। रात्रि विश्राम भागलपुर राजकीय अतिथिशाला में करने के उपरांत 17 सितंबर की सुबह भी शिवराज सिंह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के पश्चात पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के 16 सितंबर को होने वाले इस संवेदनशील और त्वरित दौरे से स्पष्ट है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों और किसानों को हरसंभव मदद व त्वरित राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


