Central agency National Real Estate Development Council will honor Rajasthan Housing Board-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को केंद्रीय एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल करेगी सम्मानित

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 6:42 PM (IST)
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को केंद्रीय एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल करेगी सम्मानित
जयपुर । रियल एस्टेट के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (NAREDCO) द्वारा 26 अप्रैल को गुरुग्राम में सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को गुरुग्राम में होने वाले सम्मान समारोह में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड को 'टाइम्स रियल एस्टेट कॉन्क्लेव' अवॉर्ड्स सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा गेस्ट ऑफ ऑनर दिल्ली रेरा के चेयरमैन आनंद कुमार होंगे। अरोड़ा ने कहा कि सम्मान की असली हकदार हाउसिंग बोर्ड की पूरी टीम है। बोर्ड में सभी अधिकारी-कार्मिकों ने पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्य को अंजाम देते हुए मंडल को इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मंडल के अधिकारी और कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
गौरतलब है कि आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 14 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ‘स्टार ऑफ गवर्नेंस-गोल्ड अवार्ड‘ जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement