Advertisement
खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाए केंद्र: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिन्दर ने कहा "खाड़ी क्षेत्र की भारत के साथ लगती सरहद के मद्देनजऱ इस मामले में बिना किसी देरी के केंद्र सरकार का दख़ल ज़रूरी है और पश्चिमी एशियाई मुल्कों के साथ-साथ वहां बसती भारतीय आबादी को सुरक्षित बाहर निकालने सम्बन्धी ज़रुरी दिशा निर्देश जारी करने की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा इस टकराव के मद्देनजर सहमति के कोई संकेत नहीं मिल रहे और स्पष्ट तौर पर ऐसी गंभीर स्थिति में खाड़ी क्षेत्रों को तुरंत छोड़ देना भारतीयों के हित में होगा।
खाड़ी मुल्कों में बड़ी संख्या में रहते पंजाबी और सिख भाईचारे की जनसंख्या का हवाला देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा "उनकी सरकार द्वारा वापस सुरक्षित देश लौटने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को हर तरह की मदद मुहैया करवाई जायेगी। पंजाब सरकार के अधिकारी वहां रहते भाईचारे के लोगों के साथ सीधे तौर पर संपर्क में हैं और उनको मदद की कोई भी अपील करने के जवाब में तुरंत हरकत में आने की हिदायत दी गई है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


