Census 2027 field work begins today in the district.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले में जनगणना 2027 का फील्ड कार्य आज से प्रारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मई 2026 3:12 PM (IST)
जिले में जनगणना 2027 का फील्ड कार्य आज से प्रारंभ
भीलवाड़ा। जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत फील्ड कार्य का शुभारंभ आज से कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सुचारु, प्रभावी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई थीं। जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित स्व-गणना अभियान के अंतर्गत जिले के लगभग 28809 नागरिकों द्वारा स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कराई गई, जो आमजन की सक्रिय सहभागिता एवं जागरूकता का परिचायक है। जिले की कुल 4568 HLB में जनगणना कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए 4163 प्रगणकों को नियुक्त किया गया है। साथ ही कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु 707 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। सभी कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर कार्य हेतु नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करते हुए प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे जनगणना कार्य निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement