पंचकूला। देशभर में दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर देश के हर कस्बे और शहर में दशहरे के पर्व पर रावण दहन किया गया और खुशियां मनाई गई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की पंचकुला इकाई की ओर से सेक्टर 16 स्थित आशियाना निवासी बच्चों के साथ मिलकर दशहरे का पर्व मनाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच मिठाइयां, फल और दूध वितरित किए। साथ ही दशहरे की खुशियां बांटी।