नई दिल्ली। बुलंदशहर गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में सुधार करते हुए सीबीआई जांच पर लगी रोक को हटा ली है। इस तरह अब सीबीआई इस मामले की जांच जारी रखेगी।
बुलंदशहर में पिछले माह राजमार्ग पर एक मां और बेटी के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। जिस व्यक्ति की पत्नी और बेटी के साथ यह घटना हुई उसने 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की सुनवाई दिल्ली में कराए जाने और आजम खान समेत कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।