बुलंदशहर गैंगरेप मामले में 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने पीडि़त के
पिता की अपील पर संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार और मंत्री आजम खान को नोटिस
जारी किया था। इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद होनी है। इससे पहले
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस घटना की सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया था और
जांच की निगरानी स्वयं करने का फैसला किया था।