Advertisement
‘प्रद्युम्न मर्डर मामले में सीबीआई को पिंटो परिवार पर कसना चाहिए शिकंजा’

बरुण ठाकुर का कहना है कि हत्या का यह मामला चकराने वाला था और अभी भी पेंच बाकी है। सीबीआई की पूरी थ्योरी काूननी तौर पर सही साबित हो क्योंकि आरुषि तलवार मामले के बाद सीबीआई जैसी संस्था की विश्वसनीयता कटघरे में है। उन्होंने कहा, इस मामले का भी हाल आरुषि हत्याकांड जैसा न हो। हमें इंसाफ चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि मामले में 11वीं के छात्र को मुख्य आरोपी बनाने से पहले सीबीआई ने सभी फोरेंसिक, साइंटिफिक और परिस्थितिजन्य पहलुओं से संबंधित साक्ष्य एकत्र किया होगा।
हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी के बारे में बरुण ठाकुर ने कहा कि आरोपी लडक़ा 17 साल का है इसलिए उसे नाबालिग नहीं माना जाना चाहिए। हरियाणा पुलिस की जांच के संबंध में ठाकुर ने कहा कि वह बहुत ही दुखदायी और शर्मनाक स्थिति थी। हरियाणा पुलिस की थ्योरी हमें बिल्कुल अविश्वसनीय लग रही थी। इसलिए हम पहले दिन से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे और इसकी मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय भी पहुंचे थे।
आरोपी छात्र को क्राइम सीन पर ले गई सीबीआई
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



