cbi raid in delhi minister satyandra jain osd office -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सत्येन्द्र जैन के OSDके दफ्तर पर छापा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 6:32 PM (IST)
सत्येन्द्र जैन के OSDके दफ्तर पर छापा
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की मुश्किलें एक बार फिर बढऩे वाली है। दरअसल मंत्री जी के ओएसडी के पद पर निकुंज अग्रवाल की नियुक्ति में कथित अनियमितता का मामला सीबीआई ने दर्ज किया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को दो जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इसके साथ ही इस विजिलेंस विभाग का कहना है कि अग्रवाल ने अस्पताल में नियुक्ति के लिए 6 अगस्त, 2015 में हाथ से लिखकर एक आवेदन दिया और इसके चार दिनों बाद ही बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे गई। इस संबंध में बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता ने आरोप लगाया था कि अग्रवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला के एक करीबी रिश्तेदार के दामाद हैं, इसी वजह से उन्हें सारे कायदे-कानून ताक पर रखकर ये पद दिया गया। सीबीआई का मानना है कि चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय के सीनियर रेजिड़ेंट निकुंज अग्रवाल की ओएसडी पद पर नियुक्ति में सभी नियमों का उल्लंघन किया गया है।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement